[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : सीएचसी अस्पताल में लगा स्वास्थ्य मेला, 304 लोगों ने करायी जांच

Deoghar news : सीएचसी अस्पताल में लगा स्वास्थ्य मेला, 304 लोगों ने करायी जांच

0
Deoghar news : सीएचसी अस्पताल में लगा स्वास्थ्य मेला, 304 लोगों ने करायी जांच

जसीडीह. जसीडीह सीएचसी अस्पताल परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन देवघर विधायक सुरेश पासवान, बीडीओ देवानंद राम ने किया. मेला के दौरान कुल 19 स्टॉल लगाये गये थे, जिसमें कुल 304 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवायी. स्टॉल में लोगों ने सामान्य जांच भी करायी. 41 गर्भवती महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया. उनकी भी जांच कर दवा दी गयी. वहीं इस दौरान परिवार नियोजन परामर्श, दंत जांच, मलेरिया जांच व विभिन्न तरह की जांच के अलावा टीकाकरण सहित धूम्रपान और तंबाकू के बुरे प्रभावों पर परामर्श दिया गया. वहीं 20 लोगों ने आयुष्मान भारत कार्ड व 20 को पीएमजेएवाय बनवाया. दो कुष्ठ रोगी के बीच किट का वितरण किया गया. इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का लाभ लोगों तक पहुंचाने में सहिया, एएनएम सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. कहा कि इस तरह के मेले में अधिक से अधिक लोग पहुंच कर लाभान्वित हो. वहीं स्वास्थ्य कर्मी लोगों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायें. वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ विश्वनाथ चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और विभिन्न स्टॉल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. मौके पर जिला टीवी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ संचयन, डॉ शत्रुधन सिंह, डॉ दिग्विजय भारद्वाज, डॉ अभिषेक प्रकाश, डॉ सिंकी सिन्हा, डॉ संतोष कुमार, डॉ रश्मि, डॉ ज्योति आनंद, ओकार तिवारी, शालिनी साहु, मो आशिफ हुसैन, श्रीनिवास दुबे, रंजुला झा, विनय सिन्हा, रामाकांत मेहरा,अनुप झा,अजय ब्रह्मचारी, प्रेम कुमार, जितेंद्र कुमार, नागेश्वर यादव, पप्पू यादव, राजेश्वर कुमार, इरशाद अंसारी, नीरज पांडे, प्रदीप यादव, गायत्री कुमारी, सुगंधा कुमारी आदि कर्मी मौजूद थे. ॰मेला में लगाये गये थे कुल 19 स्टॉल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel