[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : एचएमपीवी से निबटने को स्वास्थ्य विभाग तैयार, गाइडलाइन का इंतजार

Deoghar News : एचएमपीवी से निबटने को स्वास्थ्य विभाग तैयार, गाइडलाइन का इंतजार

0
Deoghar News : एचएमपीवी से निबटने को स्वास्थ्य विभाग तैयार, गाइडलाइन का इंतजार

संवाददाता, देवघर : ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की पुष्टि कर्नाटक और गुजरात में होने के बाद सभी राज्य अलर्ट पर हैं. इसे लेकर राज्य सरकार के साथ जिले में भी इसे वायरस को लेकर अलर्ट जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की गयी है. विभाग के अनुसार, यह वायरस नया नहीं पहले से मौजूद है, पर ज्यादा आक्रामक नहीं है. इसके बावजूद लोगों को सतर्क रहने की बात विभाग की ओर से कही गयी है. वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से वायरस से बचाव को लेकर सभी तैयारी में लग गये है. इसे लेकर मंगलवार की शाम राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऑनलाइन बैठक कर वायरस से बचाव को लेकर गाइडलाइन व आवश्यक निर्देश दिये है. मामले को लेकर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी ने कहा कि विभाग की ओर से ऑनलाइन बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये हैं. वहीं गाइडलाइन भी जारी किया गया है. जांच करने के लिए आइसीएमआर के गाइडलाइन के तहत तैयारी की जा रही है तथा आदेशानुसार कार्य किया जायेगा.

ऑक्सीजन प्लांट दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, बेड की व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ऑक्सीजन की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है. इसे लेकर सिविल सर्जन ने जिले में लगाये गये सभी ऑक्सीजन प्लांट की जांच कर अद्यतन रिपोर्ट प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से मांगी गयी है. साथ ही ऑक्सीजन प्लांट को दुरुस्त करने को कहा गया है. विभाग के अनुसार, सदर अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं, इसमें एक ऑक्सीजन प्लांट सालों बाद भी कंपनी की ओर से हैंडओवर स्वास्थ्य विभाग को नहीं किया है. जबकि एक संचालित है. इसी प्रकार पुराना सदर अस्पताल में भी लगाये गये ऑक्सीजन प्लांट संचालित नहीं हैं, इसे भी कंपनी की ओर से विभाग को हैंडओवर नहीं किया है. दूसरी ओर मधुपुर अनुमंडल अस्पताल, सारवां और सारठ सीएचसी में लगे ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं. ऐसे में सीएस ने संचालित सभी ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य सारी समान को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है.

जांच किट का दे दिया गया है ऑर्डर

एचएमपीवी से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में लग गया है, हालांकि विभाग की ओर से वायरस की जांच के लिए अबतक कोई गाइडलाइन नहीं आया है. साथ ही विभाग के पास वर्तमान में किसी प्रकार के किट उपलब्ध नहीं हैं. विभाग किट को मंगा रहा है, जो किट मिलेगा तथा गाइडलाइन के अनुसार जांच की जायेगी. हालांकि विभाग की ओर से इस वायरस की ओर से दावा किया जा रहा है, वायरस से घबराने की अभी जरूरत नहीं है. आइसीएमआर की गाइडलाइन के तहत तैयारी की जा रही है.

सदर अस्पताल समेत सीएचसी स्तर पर तैयारी रखने को कहा

प्रभारी सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी ने सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल समेत सीएचसी स्तर पर तैयारी दुरुस्त रखने को कहा गया है. इसमें बेड की व्यवस्था रखने, बेड तक ऑक्सीजन पाइपलाइन, इलाज, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य सारी व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है. इसके अलावा महामारी विभाग को हर दिन बुखार, सर्दी, निमोनिया जैसे लक्षण वाले का इलाज के बाद विभाग के आइडीएसपी के आइएचआइपी पाेर्टल पर आपलोड करने का निर्देश दिया है.

क्या है गाइडलाइन में

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचएमपीवी को लेकर जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यह वायरस नया नहीं है, सर्दी के दिनों में इस तरह के केस पहले भी आये हैं, घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि भीड़ वाले इलाकों में मास्क का प्रयोग करने को कहा गया, सेनिटाइजर का प्रयोग करने, हाथों की सफाई करने, भीड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करने तथा अस्पतालों में बेड की व्यवस्था रखने और ऑक्सीजन की व्यवस्था रखने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel