[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर जनरल ऑब्जर्वर ने कई बूथों का किया निरीक्षण, समय से वोटर्स को मतदान पर्ची उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

जनरल ऑब्जर्वर ने कई बूथों का किया निरीक्षण, समय से वोटर्स को मतदान पर्ची उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

0
जनरल ऑब्जर्वर ने कई बूथों का किया निरीक्षण, समय से वोटर्स को मतदान पर्ची उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

पालोजोरी. विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को जेनरल ऑब्जर्वर सारठ विधानसभा क्षेत्र के पालोजोरी प्रखंड पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रखंड के बसहा स्कूल में स्थित बूथ नंबर 238 व 239, यूएमएस गोपालपुर बूथ नंबर 236, यूएमएस बहादुरपुर बूथ नंबर 219 व 220 का जायजा लिया. बूथ में मतदाताओं के लिए कॉमन मिनिमम फैसिलिटी के तहत बिजली, पानी, शौचालय, रैंप, साफ-सफाई के अलावा मतदान कक्ष में दोे दरवाजा है या नहीं इसको भी देखा. इस दौरान उनके साथ पालोजोरी सीओ अमित भगत व प्रभारी बीपीआरओ सुभाष राय, परेश चंद्र राय भी मौजूद थे. ओब्जर्वर ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये. ऑब्जर्वर ने प्रखंड सभागार में बीएलओ सुपरवईजर व सेक्टर ऑफिसर के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. कहा कि मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखना है, साथ ही सेक्टर ऑफिसर से क्रिटकल व वल्नरेबल मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी लेते हुए क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो इसका विशेष ख्याल रखने का हिदायत दी. कहा कि बीएलओ सुपरवाइजर इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि सभी मतदाताओं को समय पर मतदान पर्ची मिल जाये.

जेनरल ऑब्जर्वर ने बच्चों से ली पढ़ाई की जानकारी

मतदान केंद्र के निरीक्षण के क्रम में जेनरल ऑब्जर्वर ने गोपालपुर बूथ में माजूद बच्चों से पूछा कि कौन बच्चा एबीसीडी सुनायेगा. इस पर कई बच्चे खड़े हो गये और उनमें से एक ने पूरा एल्फाबेट सुना दिया. इस पर ऑब्जर्वर ने बच्चे को शाबाशी दी है. वहीं बसहा स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति देख कर उन्होंने मौके पर मौजूद शिक्षकों की उपस्थिति बढ़ाने को कहा. शिक्षक ने बताया कि त्योहार के समय बच्चों की उपस्थिति कुछ कम हो जाती है. उपस्थिति बढ़ाने में ध्यान देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel