मधुपुर. प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने केंद्रीय बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट पूरी तरह से जन-विरोधी है. उन्होंने कहा कि देश का किसान आज कर्ज, महंगे बीज-खाद, सिंचाई संकट व फसल के उचित दाम न मिलने से बेहाल है, लेकिन इस बजट में किसानों के लिए न एमएसपी की गारंटी है, न कर्ज माफी और न ही उनकी आमदनी बढ़ाने का कोई ठोस रोडमैप है. बेरोजगारी चरम पर है. उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी के लिए नहीं, बल्कि बड़े कॉर्पोरेट घरानों और पूंजीपतियों को खुश करने के लिए लाया गया है. पूर्व सांसद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसा बजट जो गरीब, किसान और युवा को नजरअंदाज करें, उसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी.