[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : मोहनपुर हाइस्कूल के पीछे झाड़ियों में छापेमारी, साइबर ठगी करते चार आरोपित गिरफ्तार

Deoghar News : मोहनपुर हाइस्कूल के पीछे झाड़ियों में छापेमारी, साइबर ठगी करते चार आरोपित गिरफ्तार

0
Deoghar News : मोहनपुर हाइस्कूल के पीछे झाड़ियों में छापेमारी, साइबर ठगी करते चार आरोपित गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की पुलिस ने चार साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दुमका जिले का भी एक आरोपित शामिल है. पुलिस ने सभी आरोपितों को मोहनपुर थाना अंतर्गत मोहनपुर प्लस-टू हाइस्कूल के पीछे स्थित जंगल-झाड़ी में छापेमारी कर पकड़ा. गिरफ्तार आरोपितों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बड़ा असहना गांव निवासी सूरज कुमार, बिट्टू कुमार, पालोजोरी थाना क्षेत्र के लखीबाद गांव निवासी मुस्तकीम अंसारी तथा दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी नुरुल अंसारी शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से पांच मोबाइल, पांच सिमकार्ड तथा एक प्रतिबिंब सिम बरामद किया है. आरोपित बिट्टू का आपराधिक इतिहास है. साइबर थाना कांड सख्या 142/24 में उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था. जमानत पर छूटकर आने के बाद वह पुन: साइबर अपराध करने लगा. मामले में साइबर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल क्षेत्र में बैठकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं. सूचना मिलने के बाद एसपी प्रवीण पुष्कर द्वारा छापेमारी टीम का गठन किया गया. इसके बाद साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के निर्देश पर टीम ने बताये गये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की. पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस जवानों ने चार आरोपितों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से मोबाइल व सिमकार्ड बरामद किये गये. पूछताछ करने पर इनलोगों ने साइबर अपराध करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि ये लोग संगठित होकर एवं षडयंत्र के तहत मिलकर फर्जी फोनपे कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लॉटरी का झांसा देकर, लोन पास कराने आदि के नाम से आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते हैं. पुलिस बरामद मोबाइल व सिमकार्ड के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिल सके. छापेमारी टीम में साइबर थाना के एसआइ संतोष कुमार मंडल सहित मोहनपुर थाना प्रभारी सालो हेंब्रम, पालोजोरी थाना प्रभारी संजय कुमार व पुलिस टीम शामिल थी. पुलिस ने चारों आरोपितों को जेल भेज दिया है. हाइलाइट्स आरोपितों के पास से पांच मोबाइल, पांच सिमकार्ड व एक प्रतिबिंब सिम बरामद आरोपित बिट्टू का है अपराधिक इतिहास, साइबर थाना कांड सख्या 142/24 में गया था जेल गिरफ्तार आरोपितों में एक दुमकाके मसलिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का है रहनेवाला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel