[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : आइएसबीटी से इतर चल रही बसों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, पांच बसें जब्त

Deoghar News : आइएसबीटी से इतर चल रही बसों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, पांच बसें जब्त

0
Deoghar News : आइएसबीटी से इतर चल रही बसों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, पांच बसें जब्त

संवाददाता, देवघर : बाघमारा स्थित आइएसबीटी के बाहर से अवैध रूप से बसों का संचालन कर रहे बस संचालकों पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. डीसी विशाल सागर के निर्देश पर गुरुवार सुबह विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में पांच बसों को जब्त किया गया, वहीं एक बस और एक ओवरलोड ट्रक पर जुर्माना भी लगाया गया. यह अभियान सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे तक चला. इस दौरान जसीडीह चकाई मोड़ से तीन और कुंडा मोड़ पेट्रोल पंप के पास से दो बसों को जब्त किया गया. जब्त की गयी बसों को पुलिस लाइन में रखा गया है. वहीं एक पांडव बस पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 5650 रुपये का जुर्माना लगाया गया, साथ ही ओवरलोड ट्रक से 20500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. कुल मिलाकर प्रशासन ने छह वाहनों से 26150 रुपये जुर्माना वसूला है. अधिकारियों ने सभी बस संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे केवल आइएसबीटी से ही परिचालन करें, अन्यथा अगली बार और कड़ी कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी के दौरान सार्जेंट मेजर यशवंत लकड़ा, एमवीआइ प्रथम कुमार रजवार, सुभाष तिग्गा, अमित कुमार झा एवं सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel