[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : लिंक भेजकर खाते से उड़ाते थे रुपये, दो किशोर समेत पांच साइबर आरोपी पकड़ाये

Deoghar News : लिंक भेजकर खाते से उड़ाते थे रुपये, दो किशोर समेत पांच साइबर आरोपी पकड़ाये

0
Deoghar News : लिंक भेजकर खाते से उड़ाते थे रुपये, दो किशोर समेत पांच साइबर आरोपी पकड़ाये

वरीय संवाददाता, देवघर. कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन साइबर आरोपितों को साइबर थाने की छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं दो विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया. इनलोगों को जेजे बोर्ड में पेशी के बाद बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, सात मई को मधुपुर व सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर साइबर थाने की विशेष टीम ने छापेमारी की. मौके पर से जसीडीह थाना क्षेत्र के संग्रामलोढ़िया गांव निवासी कन्हैया कुमार दास व रितेश कुमार दास और सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी जमशेद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दो विधि विरुद्ध किशोरों को भी इस दौरान निरुद्ध किया गया. पुलिस ने आरोपितों के पास से सात मोबाइल फोन व छह सिम कार्ड बरामद किये हैं. जानकारी के मुताबिक, पकड़े गये आरोपी ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करते ही खाते से रुपयों की ठगी हो जाती थी. छापेमारी दल में मधुपुर के इंस्पेक्टर राउतु होनहागा, मारगोमुंडा थाना के एसआइ लक्ष्मण बोबोंगा के अलावा पालोजोरी थाना और सोनारायठाढ़ी थाना पुलिस बल शामिल थे. आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया. गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में व निरुद्ध किशोरों को जेजे बोर्ड के समक्ष पेश कराया गया. हाइलाइट्स पुलिस ने मधुपुर व सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र से आरोपितों को किया गिरफ्तार आरोपितों के पास से सात मोबाइल फोन व छह सिम कार्ड बरामद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel