[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर बाबा मंदिर सिंह द्वार इलाके में फायरिंग, बुजुर्ग को पिस्तौल की बट से किया घायल

बाबा मंदिर सिंह द्वार इलाके में फायरिंग, बुजुर्ग को पिस्तौल की बट से किया घायल

0
बाबा मंदिर सिंह द्वार इलाके में फायरिंग, बुजुर्ग को पिस्तौल की बट से किया घायल

फायरिंग से इलाके में दहशत, घटनास्थल एक खोखा बरामद पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है, तो दूसरी टीम छापेमारी में जुटी वरीय संवाददाता, देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाबा मंदिर सिंह दरवाजा के पास रविवार की शाम करीब पांच बजे शहर के एक आपराधिक गैंग के सदस्यों ने सरेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी. वहीं एक बुजुर्ग को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया. घायल बुजुर्ग रामनाथ नरौने काे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है. हालांकि इस संबंध में पुलिस के कोई भी पदाधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार चार बदमाशों ने पहले शिक्षा सभा चौक पर फायरिंग की. इसके बाद बाबा मंदिर सिंह द्वार के पास पहुंचे और वहां भी फायरिंग की. इस दौरान बुजुर्ग रामनाथ नरौने के साथ अपराधियों की हाथापाई हो गयी. अपराधियों ने बुजुर्ग के सिर और सीने पर पिस्तौल की बट से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया. इस दरम्यान अपराधियों के हाथ से पिस्तौल नीचे गिर गयी. लेकिन, पिस्तौल उठाकर अपराधी भाग निकले. सूचना पाकर तुरंत नगर थाना सहित बाबा मंदिर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. घायल रामनाथ नरौने को इलाज के लिए पुलिस सदर अस्पताल ले गयी. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बुजुर्ग को खतरे से बाहर बताया. इसके बाद पुलिस रामनाथ को लेकर नगर थाना गयी, जहां उनसे घटना की जानकारी ली जा रही थी. वहीं नगर थाने की पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. वहीं दूसरी टीम अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था. इस घटना से आसपास के इलाके में भय का माहौल है. सूत्रों के अनुसार घायल रामनाथ नरौने का बेटा प्रदीप है. शायद उसी से कुछ अदावत को लेकर एक खास आपराधिक गैंग के सदस्यों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel