[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : होटल में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अफरातफरी के बीच कई सामान जले

Deoghar news : होटल में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अफरातफरी के बीच कई सामान जले

0
Deoghar news : होटल में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अफरातफरी के बीच कई सामान जले

वरीय संवाददाता, देवघर. शहीद आश्रम रोड गोशाला यूनिट-टू के पास स्थित रामराज होटल में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. वहीं गैस सिलिंडर में आग पकड़ते ही भयावह रूप ले लिया और होटल का सामान जलकर नष्ट हो गये. हालांकि समय पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आसपास के घरों को सुरक्षित बचा लिया. घटना के बाद सबसे पहले होटल संचालक और परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी होने के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गयी. इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी.

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी बसंत कुमार महतो व गुप्त चरण बेदिया दमकल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से होटल का मीटर, मिक्सी, फ्रिज, टेबल, कुर्सी और काउंटर जल गये. हालांकि दुकान के आसपास के घरों तक पहुंचने से आग को रोका गया. समय पर दमकल नहीं पहुंचती, तो घटना और गंभीर हो सकती थी. होटल मालिक पप्पू वर्मा ने अग्निशमन विभाग को लिखित आवेदन देकर करीब 80000 रुपये के नुकसान का दावा किया है. उनके अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग गैस सिलिंडर में भी लग गयी, जिससे आग तेजी से फैल गयी.

हाइलाइटर

॰गैस सिलिंडर में आग पकड़ते ही ले लिया भयावह रूप॰अग्निशमन टीम की तत्परता से आसपास के घरों को बचाया गया

॰होटल मालिक ने 80000 रुपये की क्षति का किया दावा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel