अमजोरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों तरफ से मामले दर्ज
जिले के चितरा थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
August 19, 2024 11:04 PM
देवघर.
जिले के चितरा थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस मीडिया सेल के अनुसार पोचन यादव ने गांव के ही अशोक यादव सहित अष्टमा देवी, गुजु महतो, सरस्वती देवी, गंभीर महतो व चांदो महतो के खिलाफ चितरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दूसरे पक्ष के अशोक यादव ने भी सात नामजद आरोपितों के खिलाफ चितरा थाने में ही काउंटर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई का आग्रह किया है. मामले में गांव के सेल्कू उर्फ सेंटू यादव सहित पोचन यादव, मंटू यादव, मंजूड़ा देवी, पूर्णिमा देवी, कुशमाहा गांव निवासी व नोनियांटांड़ गांव निवासी राजू महतो को आरोपित बनाया गया है. मामला दर्ज कर चितरा थाने की पुलिस दोनों मामलों की पड़ताल में जुटी है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:51 PM
July 6, 2026 6:00 AM
July 5, 2026 5:55 PM
July 5, 2026 12:29 PM
July 5, 2026 12:04 PM
July 4, 2026 8:38 PM
July 4, 2026 12:11 PM
July 3, 2026 10:14 PM
July 3, 2026 8:16 PM
July 3, 2026 5:17 PM
