[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : महिला की मौत मामले में पिता ने ससुराल वालों पर दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी

Deoghar news : महिला की मौत मामले में पिता ने ससुराल वालों पर दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी

0
Deoghar news : महिला की मौत मामले में पिता ने ससुराल वालों पर दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकरीबांक गांव की एक महिला की मौत इलाज के दौरान होने के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के संबंध में दिवंगत कविता कुमारी के पिता गिरिडीह जिला के बैंगाबाद थाना क्षेत्र के निवासी अनिल पंडित ने बयान देकर उसके ससुर विनय पंडित, पति अरुण पंडित व सास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि उसकी पुत्री की शादी डेढ़ वर्ष पहले अरुण पंडित के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वालों की ओर से दहेज के रूप में नकदी मायके से लाने का दबाव बना रहे थे. विरोध करने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था. बताया कि इस बीच बेटी के बुलावे पर करीब 10 दिन पहले वह उसके ससुराल भी गये थे. उन्होने बताया कि वहां आरोपियों ने उनकी बेटी और उनके साथ मारपीट की. इस बीच नौ मार्च को दामाद ने फोन कर बताया कि कविता ने जहर खा लिया है. जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य संजय पंडित सदर अस्पताल पहुंचे और उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने लगे, तो आरोपियों ने उसे रोक दिया. इसके बाद कविता की मौत हो गयी. पिता का आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे जहर खिला कर हत्या कर दी है. घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel