[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, छह नामजद समेत अन्य पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Deoghar news : ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, छह नामजद समेत अन्य पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

0
Deoghar news : ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, छह नामजद समेत अन्य पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

वरीय संवाददाता, देवघर. कुंडा थाना कांड संख्या 41/2026 के तहत 20 मार्च को एक युवक की संदिग्ध मौत मामले में उसके पिता के बयान पर छह नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार दास (25 वर्ष ) के रूप में की गयी है. घटना कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव की है, जहां युवक अपनी पत्नी के साथ गंवाली पूजा में शामिल होने गया था. मृतक के पिता बासुदेव महरा ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र 17 मार्च की रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी के साथ बाइक से चांदडीह स्थित ससुराल गया था. वहीं ससुराल में ही उसकी मौत हो गयी. उन्होंने आरोप लगाया है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है, जिसमें ससुराल पक्ष के लोग शामिल हैं. प्राथमिकी में जिन लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है, उनमें चन्द्र केशव दास, लता देवी, अमित दास, रुपेश दास, पायल कुमारी और लाड़ो कुमारी शामिल हैं. इसके अलावा अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है. पिता ने अपने आवेदन में कहा है कि सभी आरोपितों ने मिलकर उनके बेटे की निर्मम हत्या कर दी. उन्होंने मामले में त्वरित व निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. कुंडा थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel