[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : जियाडा की जमीन पर की जा रही थी ट्रेंच कटिंग, प्रशासन ने काम बंद कराया

Deoghar news : जियाडा की जमीन पर की जा रही थी ट्रेंच कटिंग, प्रशासन ने काम बंद कराया

0
Deoghar news : जियाडा की जमीन पर की जा रही थी ट्रेंच कटिंग, प्रशासन ने काम बंद कराया

संवाददाता, देवघर. जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में जियाडा की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश को प्रशासन ने समय रहते रोक दिया है. चटर्जी गार्डन के समीप लगभग पांच एकड़ भूमि में प्लाटिंग और ट्रेंच कटिंग किये जाने की सूचना मिलने पर जियाडा की क्षेत्रीय उपनिदेशक दीपमाला ने स्थानीय प्रशासन की मदद से काम बंद कराया. जियाडा की क्षेत्रीय उपनिदेशक दीपमाला ने बताया कि जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में चटर्जी गार्डन में कुल 37 एकड़ जमीन जियाडा के अधीन है.

इसमें से लगभग 17 एकड़ जमीन फिलहाल खाली पड़ी हुई है, जबकि शेष जमीन विभिन्न उद्योगों को आवंटित किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि खाली पड़ी 17 एकड़ जमीन में से करीब पांच एकड़ भूमि पर अज्ञात भू-माफियाओं की ओर से ट्रेंच कटिंग कर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी, जिसकी सूचना मिलने के बाद मामले की जांच करायी गयी, जिसमें अतिक्रमण करने की पुष्टि हुई. इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेंच कटिंग कार्यों को रोक दिया गया. इस मामले की जानकारी जियाडा के एमडी व देवघर डीसी को भी दी गयी है. बताया कि डीसी से इस जमीन का जल्द म्यूटेशन कराने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. क्षेत्रीय उपनिदेशक ने कहा कि जियाडा की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

हाइलाइटर

॰चटर्जी गार्डेन के समीप जमीन पर अतिक्रमण की हो रही थी कोशिश॰जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में चटर्जी गार्डन में कुल 37 एकड़ जमीन जियाडा के अधीन

॰17 एकड़ जमीन फिलहाल खाली, शेष जमीन विभिन्न उद्योगों को आवंटित

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel