[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने कॉलेज परिसर में किया धरना-प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर शुरु होगा आंदोलन

महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने कॉलेज परिसर में किया धरना-प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर शुरु होगा आंदोलन

0
महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने कॉलेज परिसर में किया धरना-प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर शुरु होगा आंदोलन

मधुपुर . स्थानीय महाविद्यालय परिसर में शनिवार को विश्वविद्यालय व महाविद्यालय प्रक्षेत्रीय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने सात सूत्री मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश में रहते हुए शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन किया. बताया जाता है कि पिछले 12 जून को विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलायी थी, जिसमें सात सूत्री मांगों को लेकर मांग पत्र कुलपति को सौंपा था, जिनमे पंचम, छठे व सातवें वेतनमान में वेतन निर्धारण करते हुए भुगतान प्रारंभ करना, छठे वेतनमान में वर्ष जुलाई 2023 से डीए का लाभ देने, महाविद्यालय से विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रतिनियुक्ति कर्मियों को अतिरिक्त भत्ता देने, योग्यताधारी चतुर्थ वर्ग से तृतीय वर्ग में प्रोन्नति का लाभ शीघ्र देने, चतुर्थ वर्ग से तृतीय वर्ग का कार्य कराने का अतिरिक्त भत्ता यथाशीघ्र देने, 35 वर्षों से शिक्षकेत्तर कर्मियों को प्रोन्नति का लाभ देने की मांग की थी. वहीं वर्ष 2012 में नियुक्त तृतीय एवं चतुर्थ कर्मियों को अन्य कर्मियों की भांति एसीपी, एमएसपी का लाभ जून 2024 के वेतन से प्रारंभ की मांग की है. उक्त मांगों के संबंध में महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आशुतोष लाल ने कहा कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पांच जुलाई से वे लोग अनिश्चितकालीन विश्वविद्यालय मुख्यालय में रात-दिन घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन करेंगे. मौके पर सिकंदर यादव, बच्चू प्रसाद, मनोज लाभ, संजय हरि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel