[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर पर्यावरण के संरक्षण के लिए पेड़ लगाने और प्लास्टिक से दूर रहने पर दिया जोर

पर्यावरण के संरक्षण के लिए पेड़ लगाने और प्लास्टिक से दूर रहने पर दिया जोर

0
पर्यावरण के संरक्षण के लिए पेड़ लगाने और प्लास्टिक से दूर रहने पर दिया जोर

मधुपुर . शहर के भेड़वा स्थित निजी संस्थान परिसर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोचिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि साहित्यकार व पर्यावरणविद डॉ उत्तम पीयूष उपस्थित थे. मौके पर उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण जागरूकता संबंधी पोस्टर्स भी जारी किया, साथ ही सभी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया. मौके पर पर्यावरणविद डा. उत्तम पीयूष ने कहा कि प्रकृति से बदसलूकी ने दुनिया को बेरंग कर दिया है. पृथ्वी की धड़कन हैं पर्यावरण, धरती जो लगभग साढ़े चार करोड़ वर्षों से तमाम सभ्यताओं की परवरिश करती रही है. इस मुनाफाखोर संस्कृति ने प्रकृति के साथ यूज़ एंड थ्रो जैसा व्यवहार किया है, यह भविष्य के लिए खतरनाक है. उन्होंने कहा कि युवा को समाज के सकरात्मक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी. युवा पर्यावरण संरक्षण में एक दूत के रूप में है. एसोसिएशन के अध्यक्ष मो माजिद ने कहा कि प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति हमारी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है. हम सबों को इसके संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा. एसोसिएशन के सदस्यों ने पौधरोपण भी किया. दर्जनों छात्र- छात्राओं के बीच फलदार पेड़ जैसे आम, अमरूद, जामुन, कटहल, नीम, नींबू आदि के पौधों का वितरण किया गया. कार्यक्रम के अंत मे सभी छात्रों को सामूहिक रूप से पेड़ लगाने व प्लास्टिक का उपयोग न करने व साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम का संचालन मन्नू यादव ने किया. मौके पर एसोसिएशन के सचिव अरविंद मिश्रा, उपाध्यक्ष सफदर इमाम, सह सचिव पुरुषोत्तम मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु सौरभ, सतीश शर्मा, बॉबी, मौकिम अंसारी, मो. शाहिद, दशरथ राणा, अंकित शरण, मो. आफताब, मो. आवेश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel