[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर बिजली विभाग के विशेष शिविर में उपभोक्ताओं ने रखीं समस्याएं

बिजली विभाग के विशेष शिविर में उपभोक्ताओं ने रखीं समस्याएं

0
बिजली विभाग के विशेष शिविर में उपभोक्ताओं ने रखीं समस्याएं

देवीपुर. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को ब्लॉक में बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखते हुए उसके निराकरण की मांग की. शिविर में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें बिजली बिल में सुधार, नये बिजली पोल लगाने, जर्जर तार बदलने तथा नया बिजली कनेक्शन देने समेत अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन शामिल थे. उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद पदाधिकारियों ने उनके निष्पादन का आश्वासन दिया. वहीं, अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग तत्पर है. शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन किया जायेगा. साथ ही लोगों से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की गयी. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभाग को तत्काल सूचना देने की भी बात कही गयी. मौके पर सूरज कुमार, सारणी पुरुष पंकज पाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर धनंजय कुमार, सुपरवाइजर सरजीत कुमार, लाइनमैन पवन झा, गणेश सिंह, भरत मंडल आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel