[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर कोल कर्मियों के लिए एक मई से लागू होगा ड्रेस कोड

कोल कर्मियों के लिए एक मई से लागू होगा ड्रेस कोड

0
कोल कर्मियों के लिए एक मई से लागू होगा ड्रेस कोड

प्रतिनिधि, चितरा; इसीएल प्रबंधन ने कार्यस्थल पर अनुशासन और पेशेवर माहौल को और मजबूत बनाने के लिए नयी ड्रेस कोड नीति लागू करने का निर्णय लिया है. इस नयी व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के लिए ग्रे रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट निर्धारित की गयी है. इस संबंध में महाप्रबंधक (खनन) कार्यालय द्वारा 10 अप्रैल 2026 को आदेश जारी किया गया है. बताया गया कि यह ड्रेस कोड एक मई से प्रभावी हो जायेगा. अधिकारियों और प्रशिक्षुओं के लिए औपचारिक या अर्ध-औपचारिक पोशाक अनिवार्य होगी. इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को साफ-सुथरे काले चमड़े के जूते और मिलते-जुलते मोजे पहनना आवश्यक रहेगा. विशेष अवसरों पर टाई पहनने का भी प्रावधान रखा गया है. प्रबंधन ने कहा है कि कर्मचारियों को स्वच्छ, सुसज्जित और पेशेवर छवि के अनुरूप ही कार्यस्थल पर उपस्थित होना होगा. साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता और मर्यादित पहनावे पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गयी है. इसीएल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल से कार्यस्थल का वातावरण अधिक व्यवस्थित और अनुशासित बनेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव कर्मचारियों की कार्यक्षमता पर पड़ेगा. आदेश की प्रति सभी संबंधित विभागों को भेज दी गयी है और निर्धारित तिथि से सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये हैं. हाइलार्ट्स : इसीएल में नयी ड्रेस कोड नीति लागू,कर्मचारियों के लिए ग्रे शर्ट-काली पैंट अनिवार्य

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel