[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर दमगढ़ा के लोगों ने की शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग

दमगढ़ा के लोगों ने की शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग

0
दमगढ़ा के लोगों ने की शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग

चितरा. दमगढ़ा कोलियरी प्रभावित गांव के दलित टोला में भीषण गर्मी के साथ पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है. पानी की कमी के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में ग्रामीण समीर कुमार दास उर्फ लालू, मिथुन कुमार दास, महेंद्र कुमार दास, कुन्दन कुमार दास, राम जी दास, भोला दास समेत अन्य ने बताया कि दमगढ़ा एक कोलियरी प्रभावित गांव है, इसके बावजूद कोलियरी प्रबंधन द्वारा पेयजल की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि गांव के कुएं और तालाब पूरी तरह सूख चुके हैं, जिससे नहाने तक में परेशानी हो रही है. बताया गया कि लगभग 1000 से अधिक आबादी वाले इस टोला में केवल तीन चापानल ही चालू हालत में हैं, जो जरूरत के हिसाब से नाकाफी हैं. कोलियरी प्रबंधन की ओर से टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है, लेकिन वह भी अनियमित है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है. ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन के जरिये शुद्ध पेयजल की स्थायी व्यवस्था की जाये. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे. हाइलार्ट्स : एसपी माइंस चितरा कोलियरी प्रभावित गांव दमगढ़ा में गहराया पेयजल संकट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel