बाबा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

ज्येष्ठ मास अमावस्या तिथि पर बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.

By Prabhat Khabar News Desk | June 6, 2024 9:26 PM

संवाददाता, देवघर :

गुरुवार को ज्येष्ठ मास अमावस्या तिथि पर बाबा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान काफी संख्या में सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा के बाद पति के दीर्घायु की कामना को लेकर बाबा मंदिर पहुंची तथा भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा की. इसके अलावा भगवान विष्णु की भी पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की है. गुरुवार को भीड़ अधिक होने के कारण सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम कूपन लेकर बाबा की पूजा की. वहीं कई भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान कराये, जिनमें हवन, पूजन, मुंडन, जनेऊ व गठबंधन शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है