[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर तूने मुझे बुलाया शेरावालिये…भजन पर झूमे श्रोता

तूने मुझे बुलाया शेरावालिये…भजन पर झूमे श्रोता

0
तूने मुझे बुलाया शेरावालिये…भजन पर झूमे श्रोता

सारवां. खरमास की समाप्ति और सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति स्थल बिशनपुर स्थित प्राचीन दुर्गा गहवर मंदिर में दुर्गा मंदिर सेवा समिति की ओर से भजन-संध्या एवं शक्ति पूजन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना की. बिशनपुर गढ़ के राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मां राजराजेश्वरी आदि शक्ति दुर्गा को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किया गया. इसके बाद भजन मंडली द्वारा देवी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया. कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़ परिवार के अमरेंद्र सिंह ने गणेश वंदना हे गणपति गजानन, प्रथम वंदन तुम्हारी… प्रस्तुत कर किया. इसके पश्चात गायक पंडा दा ने दस भुजा सिंह के सवारी… भजन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मां की भक्ति में भावविभोर कर दिया. स्थानीय कलाकारों ने तूने मुझे बुलाया शेरावालिए…, निमिया की डाली मैया झूलेला झूलनवां…, धोवत-धोवत तोहरे मंदिरवा…, जगत जननी जगदंबे भवानी तथा मैया के सिंगार बड़ा सुहावन लागेला…सहित कई लोकप्रिय देवी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं की खूब वाहवाही बटोरी. भजन कार्यक्रम में नाल पर कपिलदेव एवं गोविंद सिंह ने संगत की, जबकि हारमोनियम पर अमरेंद्र सिंह, सुनील सिंह और अन्य कलाकारों ने सुरों का समां बांधा. आयोजन को सफल बनाने में मनोज सिंह, शिवम सिंह, हलधर वर्मा, राजेंद्र सिंह, खनेश सिंह, मदन सिंह, जैकी, संतोष सिंह, जयप्रकाश वर्मा, उमेश वर्मा, प्रमोद कुमार, पांडव, विकास, डब्लू, चरकु, कामदेव, महेंद्र, गुरुदेव, बिरजू, दिलीप वर्मा, सुखदेव वर्मा, छोटू सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. वहीं, भजन-संध्या के दौरान देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और मां दुर्गा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा. — सारवां के बिशनपुर दुर्गा गहवर मंदिर में भजन-संध्या व शक्ति पूजन का आयोजन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel