[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : विभाग ने स्कूल वाहनों की शुरू की जांच, फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिलने पर दी हिदायत

Deoghar news : विभाग ने स्कूल वाहनों की शुरू की जांच, फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिलने पर दी हिदायत

0
Deoghar news : विभाग ने स्कूल वाहनों की शुरू की जांच, फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिलने पर दी हिदायत

संवाददाता, देवघर . बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है. डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी के निर्देश पर जिलेभर के स्कूलों में संचालित वाहनों की जांच के लिए विभाग ने सोमवार से अभियान शुरू किया. इसी क्रम में एमवीआइ अमित कुमार झा, प्रथम कुमार रजवार और सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय की टीम देवसंघ स्कूल पहुंची, जहां एक-एक कर सभी स्कूल वाहनों की बारीकी से जांच की गयी. जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, रोड टैक्स सहित जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गयी. राहत की बात यह रही कि अधिकांश वाहनों के कागजात दुरुस्त पाये गये. हालांकि कुछ वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिलने पर टीम ने कड़ी नाराजगी जतायी और तत्काल इसे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले के सभी स्कूलों में जाकर वहां संचालित वाहनों के साथ-साथ स्कूल के लिए चलने वाले अन्य वाहनों की भी जांच सुनिश्चित करें. उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. बताया कि विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बन सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel