[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर शिल्पग्राम में 11.83 करोड़ से बनेगा देवघर का डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर

शिल्पग्राम में 11.83 करोड़ से बनेगा देवघर का डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर

0
शिल्पग्राम में 11.83 करोड़ से बनेगा देवघर का डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर

प्रमुख संवाददाता, देवघर : शिल्पग्राम देवघर में डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर का निर्माण होगा. इसके लिए टेंडर फाइनल हो गया है. इस पर 11 करोड़ 83 लाख 58 हजार 235 रुपये खर्च होंगे. इस काम की मॉनिटरिंग झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड करेगा. देवघर बेस्ड एमकेएस कंस्ट्रक्शन को डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर निर्माण का काम आवंटित हुआ है. डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर का निर्माण शिल्पग्राम में जो तारा मंडल और साइंस लाइब्रेरी निर्माणाधीन है, उसी के पास होगा. साथ ही साइंस लाइब्रेरी के लिए जो बिल्डिंग पूर्व से बनी हुई है, जर्जर अवस्था में है, उसका रिनोवेशन भी होगा. इस सेंटर के निर्माण में 11 महीने का वक्त लगेगा, यानी 2025 के अंत तक देवघर के इस डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर निर्माण का काम पूरा हो जायेगा.

क्या-क्या होगा इस डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर में

डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर में बच्चों की सुविधा के अनुरूप फन साइंस गैलरी इन्फिनिटी वेल, प्रैक्सिनोस्कोप, कैलीडोस्कोप, पाइथागोरस प्रमेय, पिन हॉल कैमरा के अलावा साइंस पार्क, रोलर कोस्टर, टेलीस्कोप, इनोवेशन हब आदि होंगे. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से साइंस सेंटर का निर्माण कराया जायेगा. डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर के जरिये विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने वैज्ञानिक ज्ञान का अधिकतम उपयोग करने में सहायता मिलेगी. विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह कारगर भी साबित होगा.

————————-

-तारामंडल के पास साइंस लाइब्रेरी के भवन का होगा रिनोवेशन और नयी बिल्डिंग का होगा निर्माण

-झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड करेगा मॉनिटरिंग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel