[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News: शिव बारात की बढ़ेगी भव्यता, क्राउड मैनेजमेंट एजेंसी की ली जायेगी मदद

Deoghar News: शिव बारात की बढ़ेगी भव्यता, क्राउड मैनेजमेंट एजेंसी की ली जायेगी मदद

0
Deoghar News: शिव बारात की बढ़ेगी भव्यता, क्राउड मैनेजमेंट एजेंसी की ली जायेगी मदद

Deoghar News: महाशिवरात्रि महोत्सव समिति की बैठक गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास शिवधाम में समाजसेवी सुनील खवाड़े की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बुद्धिजीवियों सहित अलग-अलग सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में बताया गया कि सांसद डॉ दुबे के निर्देश पर इस वर्ष शिव बारात को पहले से भी अधिक व्यवस्थित करने के लिए क्राउड मैनेजमेंट एजेंसी की मदद ली जायेगी.

केकेएन स्टेडियम से निकलेगी शिव बारात

दिल्ली सहित पूरे देश से क्राउड मैनेजमेंट एजेंसी के लोग आयेंगे व केकेएन स्टेडियम से शिव बारात को एक साथ निकालते हुए पूरे मार्गों में व्यवस्थित तरीके से बारात को भव्यता के साथ लेकर जायेंगे. शिवरात्रि में इस वर्ष भीड़ और बढ़ने की संभावना है. कुंभ मेला, महाराष्ट्र में जन्माष्टमी उत्सव में मटका फोड़, मैराथन सहित अन्य बड़े आयोजनों में क्राउड मैनेजमेंट एजेंसी की मदद ली जाती है.

महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के लोग भी भीड़ को करेंगे नियंत्रित

इससे देवघर शहरवासी सहित बारात देखने के लिए आने वाले लोगों को सुविधा होगी. इस दौरान महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के सभी लोग भी बारात में भीड़ नियंत्रित करने में सहयोग के लिए साथ-साथ चलेंगे. बैठक के दौरान एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अनुभवी और युवाओं को शामिल कर बारात की तैयारी को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी.

सीमित संख्या में भूत-बेताल होंगे : खवाड़े

बैठक में सुनील खवाड़े ने कहा कि सांसद डॉ दुबे के निर्देश पर इस वर्ष शिवरात्रि के आठ दिन पहले से ही लाइटों से देवघर को सजा दिया जायेगा. बंगाल के चंदन नगर से आधुनिक लाइटों से देवघर को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा. सांसद महाशिवरात्रि के थीम व आधुनिक लाइटों का चयन भी कर चुके हैं.

देवघर के सभी हिस्सों में लगेंगे लाइट गेट

देवघर के तमाम हिस्सों में कई लाइट गेट लगेंगे व फूलों से सजावट की जायेगी. जसीडीह स्टेशन व रोड पर चार गेट भी बनेंगे. इस बार महाशिवरात्रि महोत्सव में शिवजी के बारात में देवी-देवताओं, भूत-बेताल के साथ ही कई अभिनेता और अभिनेत्रियां भी बाराती के रूप में भी शामिल होने वाले हैं.

देवी-देवता, राक्षस व भूत के पात्र होंगे सीमित

श्री खवाड़े ने कहा कि इस वर्ष देवी-देवता, राक्षस व भूत के पात्र सीमित होंगे. भूत-बेताल के पात्र में ज्यादा बच्चों को शामिल नहीं किया जायेगा. सीमित संख्या में भूत-बेताल के पात्र होंगे. इससे बारात लंबी हो जाती है. इस वर्ष बारात में गैप नहीं होगा. संयमित व व्यवस्थित बारात निकाली जायेगी. नया रूट का प्रस्ताव प्रशासन को दिया जा चुका है.

कौन-कौन थे बैठक में

बैठक में पिंटू तिवारी, राजीव रंजन सिंह, रीता चौरसिया, अभय आनंद झा,वीरेंद्र कुमार सिंह, हरि किशोर सिंह, मुकेश पाठक, देवता पांडे, रिंटू, राजीव कुमार , बबलू पासवान, संजय राम, दिवाकर गुप्ता, विजया सिंह, दैनिक पासवान, बिंदु पाठक, बबलू सिंह, प्रज्ञा झा, ऋषि राज सिंह, नवीन कुमार शर्मा, राकेश कुमार राय, अलका सोनी, अमृत मिश्रा, सुलोचना देवी, निशा सिंह,प्रफुल्ल कुमार, अनिल कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, राहुल कुमार तिवारी, कुणाल, अमित दुबे, सत्यजीत सिंह, सर्वोत्तम बरनवाल, तुलसी कुमार, मिथिलेश माधव, अग्रहरि गोपेश्वर नाथ, निर्मल मिश्रा, ललन मिश्रा, आशुतोष कुमार उर्फ जिमी, बिरेंद्र अग्रवाल आदि थे.

Previous article TATA का ये नया अवतार पेट्रोल, डीजल और बैटरी तीनों से भरेगा रफ्तार, स्टाइलिश के साथ पावरफुल एसयूवी!
Next article Russia News: पुतिन के सबसे बड़े विरोधी की जेल में मौत, कौन थे नवलनी जिसे मिली थी 19 साल की सजा, इस ठंडी जेल में थे बंद
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel