[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News: हम चुनाव हारे, प्रदर्शन बेहतर, गोड्डा लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के बाद बोले बलमुचु

Deoghar News: हम चुनाव हारे, प्रदर्शन बेहतर, गोड्डा लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के बाद बोले बलमुचु

0
Deoghar News: हम चुनाव हारे, प्रदर्शन बेहतर, गोड्डा लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के बाद बोले बलमुचु
गोड्डा लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक में प्रदीप बलमुचु व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

Deoghar News: गोड्डा लोकसभा चुनाव परिणाम समिति के अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु ने गुरुवार को स्थानीय होटल के सभागार में हार के कारणों की समीक्षा की. इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने की.

चुनाव परिणाम समिति ने करीब 4 घंटे तक की बैठक

चुनाव परिणाम समिति ने करीब 4 घंटे बैठक की और सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सुना एवं गहन समीक्षा की. कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में समिति के अध्यक्ष के समक्ष खुलकर हर बिंदु पर अपना पक्ष रखा. सभी का फीडबैक जानने के बाद समिति के अध्यक्ष प्रदीप बालमुचु ने कहा कि सारे बिंदुओं को संकलित कर लिया गया है एवं हर बिंदुओं पर पार्टी नेतृत्व विचार करेगी और आने वाले चुनाव में सारी कमियों को दुरुस्त किया जायेगा.

विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं

उन्होंने कहा कि गोड्डा लोकसभा के प्रत्याशी के साथ कार्यकर्ताओं ने कड़ा संघर्ष किया. हम चुनाव हारे हैं, लेकिन हमारा प्रदर्शन बेहतर रहा. चुनाव के दौरान जो भी त्रुटियां या कमियां देखी गयी, उसे ठीक किया जायेगा. हम आगे आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में बेहतर करने के लिए अभी से लग जायें. इस बैठक में समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान, सुल्तान अहमद, भीम कुमार और मंत्री बादल पत्रलेख ने भी अपने विचार रखे.

बैठक में लोग हुए शामिल

जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, दुमका जिलाध्यक्ष महेश चंद्रवंशी, दुमका प्रभारी रविंद्र बर्मा, राजेंद्र दास, अवधेश प्रजापति, नागेश्वर सिंह, डॉ सुशील मरांडी, दिनेश कुमार मंडल, रवि केशरी, जियाउल हसन, किशोर ठाकुर, दिनेशानंद झा, कुमार विनायक, प्रमिला देवी, राहुल सिंह, रवि बर्मा, महेशमणि द्वारी, अजय कुमार, रविंद्र झा, आदित्य सरोलिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

गोड्डा में आठ बार भाजपा और छह बार कांग्रेस जीती है चुनाव

Godda Lok Sabha Election Result 2024: गोड्डा में निशिकांत दुबे का नहीं रुका विजय रथ, चौथी बार दर्ज की जीत

Previous article अंडरपास के समीप अज्ञात युवक का शव बरामद
Next article बखरी-अलौली मुख्य पथ पर ढ़ठगर पुल का ज्वाइंट क्षतिग्रस्त
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel