[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर डीसी ने एम्स की सुविधा और सारी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का अधिकारियों को दिया टास्क

डीसी ने एम्स की सुविधा और सारी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का अधिकारियों को दिया टास्क

0
डीसी ने एम्स की सुविधा और सारी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का अधिकारियों को दिया टास्क

प्रमुख संवाददाता, देवघर. देवघर एम्स की सारी सुविधा और व्यवस्था को सुदृढ़ करें और सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए शेष बचे कार्यों को पूरा करवायें. इसमें कोताही या विलंब नहीं हो. उक्त निर्देश डीसी विशाल सागर ने एम्स की सुविधा और व्यवस्था को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में दी है. समाहरणालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था, एम्स परिसर हेतु यातायात की सुविधा, एम्स के हस्तांतरित जमीन की घेराबंदी, एम्स के आसपास प्लांड डेवलपमेंट, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर लेने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

एम्स की हस्तांतरित जमीन की सुरक्षित करें :

उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि एम्स के लिए हस्तांतरित भूमि को सुरक्षित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें और डीसी कार्यालय को अवगत करायें. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को एम्स प्रबंधन से समन्वय स्थापित करते आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

सात लाख लीटर पानी मिल रहा है, 30 लाख लीटर पानी देने की हो रही व्यवस्था

डीसी ने जानकारी दी कि एम्स को आवश्यकता अनुसार रोजाना सात लाख लीटर जलापूर्ति मुहैया कराया जा रहा है और आने वाले समय में एम्स की अधिकतम आवश्यकता को देखते हुए 30 लाख लीटर रोजाना पेयजलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है.

अग्निशमन व्यवस्था के लिए वाहन और कर्मियों की तैनाती

उन्होंने बताया कि एम्स प्रांगण में अग्निशमन व्यवस्था की सुदृढ़ करने के लिए एक अग्निशमन वाहन व अग्निशमन विभाग से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है. ताकि किसी भी आपात स्थिति से निबटा जा सके.

केंद्रीय विद्यालय के लिए अस्थायी भवन चयन करने का निर्देश

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एम्स के नजदीक केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी संचालन के लिए सरकारी भवन चयनित करें और जानकारी उपलब्ध करायें, साथ ही विद्युत सर्वे से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने प्रस्ताव भेजने के बाद किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है.

एम्स तक आवागमन के लिए वाहनों की व्यवस्था व किराया निर्धारण का निर्देश

बैठक में डीसी ने एम्स से जुड़े यातायात सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जसीडीह रेलवे स्टेशन से एम्स तक वाहनों की व्यवस्था के अलावा एम्स परिसर तक अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से आवागमन की सुविधा, किराया व अन्य यातायात से जुड़ी व्यवस्था सुनिश्चित करें. उन्होंने डीटीओ को निर्देश दिया कि वाहनों की व्यवस्था और किराया निर्धारण करवायें. बैठक में एसी हीरा कुमार, उप निदेशक एम्स, जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईंद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमर कुमार, पीएचइडी देवघर, अग्निशमन पदाधिकारी, देवीपुर अंचलाधिकारी, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग व एम्स के अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel