[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर बस किराया वृद्धि पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह की आपत्ति, अभिभावकों से विरोध की अपील

बस किराया वृद्धि पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह की आपत्ति, अभिभावकों से विरोध की अपील

0
बस किराया वृद्धि पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह की आपत्ति, अभिभावकों से विरोध की अपील

प्रतिनिधि, चितरा : चितरा कोलियरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की बसों का किराया अचानक बढ़ाये जाने पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कड़ी आपत्ति जतायी है. सहरजोरी स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि वर्तमान में बस किराया दोगुने से भी अधिक बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है, जो मध्यम वर्गीय अभिभावकों के लिए अनुचित और बोझिल है. पूर्व मंत्री ने कहा कि इस वृद्धि से गरीब अभिभावक अपने बच्चों को बस से स्कूल नहीं भेज पायेंगे. उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में बस किराया 200 रुपये था, जिसे बाद में बढ़ाकर 300 रुपये किया गया था, लेकिन अब सीधे 800 रुपये करना उचित नहीं है. पूर्व मंत्री ने अभिभावकों से अपील की कि वे इस निर्णय के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करें. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अभिभावकों के हित में आंदोलन करेंगे. इस दौरान उन्होंने वर्तमान विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले डीटीओ और एमवीआई के माध्यम से बस सेवा बंद करायी गयी, फिर अपने करीबी और बाहरी लोगों को टेंडर दिलाकर बस सेवा शुरू करायी गयी और अब मनमाने ढंग से किराया बढ़ाकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने विधायक पर उनके द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों का श्रेय लेने का भी आरोप लगाया. रणधीर सिंह ने क्षेत्र में हो रहे कई सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यस्थलों पर कभी कोई अधिकारी नहीं पहुंचते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel