[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : आंगनबाड़ी से लेकर निर्माण योजनाओं तक, हर स्तर पर मॉनिटरिंग में तेजी लायें : डीडीसी

Deoghar News : आंगनबाड़ी से लेकर निर्माण योजनाओं तक, हर स्तर पर मॉनिटरिंग में तेजी लायें : डीडीसी

0
Deoghar News :  आंगनबाड़ी से लेकर निर्माण योजनाओं तक, हर स्तर पर मॉनिटरिंग में तेजी लायें : डीडीसी

इंट्रो :::::::: देवघर में शनिवार को डीडीसी पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग व तकनीकी विभागों की अलग-अलग समीक्षा बैठक हुई. इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग से लेकर लंबित निर्माण योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया.

प्रमुख संवाददाता, देवघर

जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा ने सेविका-सहायिका के रिक्त पद शीघ्र भरने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सीडीपीओ को प्रतिदिन सुबह नौ बजे तक संचालित व बंद केंद्रों की रिपोर्ट देने को कहा. लगातार बंद मिलने वाले केंद्रों पर कार्रवाई की चेतावनी दी. महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रतिदिन पांच केंद्रों के निरीक्षण का निर्देश दिया. डीडीसी ने पोषण ट्रैकर अपडेट, बच्चों के आधार नामांकन, लोकेशन मैपिंग तथा कुपोषित बच्चों को एमटीसी सेंटर भेजें. जर्जर भवनों में केंद्र संचालन नहीं करने का निर्देश दिया.

लंबित योजनाएं जल्द पूरी करें, गुणवत्ता से समझौता नहीं

तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा ने पेयजल, सड़क, भवन एवं स्वास्थ्य योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने पेयजल बाधित क्षेत्रों में त्वरित मरम्मति, खराब मोटर व पाइपलाइन दुरुस्त करने को कहा. बैठक में डीडीसी ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों के पालन तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत का निर्देश दिया. साथ ही एनआरइपी व जिला परिषद को आयुष्मान भारत व पीएम-एबीएचआईएम के तहत निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवन जल्द पूरा करने को कहा. सभी विभागों को साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन देने एवं आमजन की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठकों में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाएं, इइ, एइ, जेइ समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

हाइलाइट्स

बंद आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगी कार्रवाई : पीयूष सिन्हा

रिक्त सेविका-सहायिका पद जल्द भरने का निर्देशपेयजल योजनाओं की मरम्मत में तेजी लायें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel