[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर बंद पड़े चापानलों को अविलंब दुरुस्त करें : बीडीओ

बंद पड़े चापानलों को अविलंब दुरुस्त करें : बीडीओ

0
बंद पड़े चापानलों को अविलंब दुरुस्त करें : बीडीओ

सारवां. उपायुक्त के निर्देश पर क्षेत्र में पड़ रही हीटवेव आपदा को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में मुखिया, पंचायत सेवक, पंचायत सहायक के अलावा अन्य विभागों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान बीडीओ ने पंचायत सेवकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने पंचायतों में खराब एवं बंद पड़े चापानलों का सर्वे कर अविलंब उनकी मरम्मत सुनिश्चित करें, ताकि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को स्वच्छ पेयजल की कमी का सामना न करना पड़े. इसके साथ ही बैठक में अनुपस्थित पंचायत सेवकों के विरुद्ध कारण-पृच्छा नोटिस जारी करने का निर्देश भी बीडीओ द्वारा दिया गया. गौरतलब है कि पेयजल जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित इस बैठक में 14 पंचायतों में से केवल जियाखाड़ा पंचायत के मुखिया उपेंद्र राय ही उपस्थित हुए. ऐसे में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ किस हद तक मिल पाएगा, यह आने वाला समय ही बतायेगा. मौके पर बीइइओ अमिताभ झा, कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पेयजल स्वच्छता विभाग कर्मी के साथ पर्यवेक्षक और पंचायत सहायक मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel