[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : घरेलू गैस की हो निर्बाध आपूर्ति, स्टॉक की नियमित जांच व निर्धारित दर पर ही करें बिक्री : डीसी

Deoghar news : घरेलू गैस की हो निर्बाध आपूर्ति, स्टॉक की नियमित जांच व निर्धारित दर पर ही करें बिक्री : डीसी

0
Deoghar news : घरेलू गैस की हो निर्बाध आपूर्ति, स्टॉक की नियमित जांच व निर्धारित दर पर ही करें बिक्री : डीसी

संवाददाता, देवघर. जिले में ईंधन संकट की आशंकाओं के बीच डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में पेट्रोल पंप मालिकों व एलपीजी वितरकों के साथ बैठक की और स्पष्ट किया कि जमाखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वहीं प्रशासन ने फैसला लिया कि अब शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद ही दूसरा एलपीजी सिलिंडर बुक करने की अनुमति होगी.

बैठक में डीसी ने पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्टॉक की नियमित जांच, निर्धारित दरों पर बिक्री और दैनिक मॉनिटरिंग के सख्त निर्देश दिये. इंडियन ऑयल व एलपीजी अधिकारियों ने बैठक में भरोसा दिलाया कि जिले में ईंधन का पर्याप्त बफर स्टॉक मौजूद है. इसलिए लोगों को घबराकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं है. डीसी ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं स्वास्थ्य, पुलिस व अन्य आवश्यक सेवाओं पर किसी तरह का असर नहीं पड़ना चाहिए. इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा. वहीं एलपीजी आपूर्ति को लेकर नयी गाइडलाइन भी लागू की गयी. घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में कटौती की गयी है, साथ ही ई-केवाईसी अनिवार्य बताते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने इ-केवाईसी नहीं करायी है. उनकी बुकिंग और सब्सिडी प्रभावित हो सकती है. उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यम अपनाने की सलाह देते हुए बताया कि इंडेन इंडेन ऑयल वन), एचपी गैस (एचपी पेमाई पेजेस डॉट इन,) और भारत गैस (हैलो बीपीसीएल) एप के जरिए घर बैठे सुरक्षित तरीके से सिलिंडर की बुकिंग व भुगतान किया जा सकता है. बैठक में एसडीओ रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू सहित तेल कंपनियों के अधिकारी, और सभी पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी संचालक मौजूद थे.

हाइलाइट्स

॰डीसी ने पेट्रोल पंप मालिकों व एलपीजी वितरकों के साथ की बैठक, दिये सख्त निर्देश ॰ अफवाहों से बचने की अपील की

॰गांव में 45 दिन, शहर में 25 दिन बाद ही गैस बुकिंग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel