मधुपुर. नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को विजय जुलूस निकाला. जुलूस शहर के पनाहकोला स्थित कार्यालय परिसर से गाजे बाजे के साथ निकलकर नगरपालिका रोड, थाना रोड़, स्टेशन रोड, राजबाड़ी रोड, हटिया रोड, गांधी चौक, सरदार पटेल रोड, डालमिया कूप, लॉर्ड सिन्हा रोड, खलासी मोहल्ला, सेठ विल्ला समेत विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए लोगों का अभिवादन किया. जुलूस में सुन चंपा, सुन तारा, कोई जीता, कोई हारा…गीत की धुन पर लोग नाच रहे थे. मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज केसर, मो राशीद समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.