[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर पाथरौल से साइबर आरोपी गिरफ्तार, 3.82 लाख कैश, मोबाइल व 10 सिम कार्ड बरामद

पाथरौल से साइबर आरोपी गिरफ्तार, 3.82 लाख कैश, मोबाइल व 10 सिम कार्ड बरामद

0
पाथरौल से साइबर आरोपी गिरफ्तार, 3.82 लाख कैश, मोबाइल व 10 सिम कार्ड बरामद

वरीय संवाददाता, देवघर : पाथरौल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 3,82,320 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन व 10 सिमकार्ड बरामद किये गये हैं. चर्चा है कि आरोपित बीते एक सप्ताह के दौरान अलग-अलग स्थानों के लोगों से करीब आठ लाख रुपये की साइबर ठगी में संलिप्त रहा है. देवघर पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, पांच मार्च को दोपहर बाद पाथरौल थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव के समीप छापेमारी की गयी. इस दौरान करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह गांव निवासी साजिद अंसारी को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया. पुलिस की गाड़ी देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया. पुलिस ने मौके पर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड और 3,82,320 रुपये नकद बरामद किये गये. पूछताछ में साजिद ने पुलिस को बताया कि बरामद रुपये साइबर ठगी से प्राप्त रकम है. उसने यह भी स्वीकार किया कि ठगी के लिए विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था. पुलिस के मुताबिक, साजिद अंसारी कोलकाता से फर्जी सिम कार्ड लाकर साइबर अपराधियों तक पहुंचाने और ठगी की रकम निकाल कर पहुंचाने का काम करता था. उसने पूछताछ में यह भी बताया कि बरामद रुपये और सिम कार्ड को लेने के लिए ममताज अंसारी उर्फ मुमताज अंसारी झिलुवा आने वाला था. इस मामले में पाथरौल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग के प्रतिवेदन पर साइबर थाना में कांड संख्या 35/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने गिरफ्तार साजिद को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर उसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया. हाइलाइट्स पाथरौल थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव के पास पुलिस ने की छापेमारी करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह गांव का रहने वाला है गिरफ्तार साजिद अंसारी कोलकाता से फर्जी सिमकार्ड लाकर साइबर अपराधियों तक पहुंचाता था और ठगी की रकम भी निकाल कर देता था गिरफ्तार साजिद के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel