[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : बाबा मंदिर में बढ़ी भीड़, चार घंटे बाद बंद किया गया पट

Deoghar News : बाबा मंदिर में बढ़ी भीड़, चार घंटे बाद बंद किया गया पट

0
Deoghar News : बाबा मंदिर में बढ़ी भीड़, चार घंटे बाद बंद किया गया पट

संवाददाता, देवघर : सोमवार को बाबा मंदिर में अप्रत्याशित भीड़ के कारण मंदिर का पट निर्धारित समय से करीब चार घंटे विलंब से रात आठ बजे बंद किया गया. इस दौरान पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा तथा करीब सवा लाख श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण किया. इनमें 6074 श्रद्धालु कूपन सुविधा के माध्यम से जलार्पण करने में सफल रहे. भीड़ का आलम यह रहा कि मंदिर परिसर से लेकर कतारबद्ध मार्ग तक हर जगह श्रद्धालुओं की लंबी लाइन नजर आयीं. आम कतार में लगे श्रद्धालुओं को गर्भगृह तक पहुंचने में चार से पांच घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कूपनधारी श्रद्धालुओं को भी करीब दो घंटे का समय लग रहा था. इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. इधर, मंदिर प्रशासन की ओर से व्यवस्था को संभालने के लिए विशेष सतर्कता बरती गयी. श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से गर्भगृह में प्रवेश दिलाने के लिए कतार प्रबंधन को देर तक जारी रखा गया.

अनुष्ठान कराने वालों की भी रही भीड़

रविवार की तरह सोमवार को भी मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा. उपनयन और मुंडन संस्कार कराने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से ही जुटने लगी थी. विशेष रूप से मुंडन कराने वालों की संख्या अधिक रही. शाम सात बजे तक करीब दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मुंडन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराया.

हाइलाइट्स

सवा लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, कतार में घंटों इंतजार से श्रद्धालु बेहाल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel