[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर आज से बाबा मंदिर में तीन सौ रुपये में मिलेगा शीघ्रदर्शनम कूपन

आज से बाबा मंदिर में तीन सौ रुपये में मिलेगा शीघ्रदर्शनम कूपन

0
आज से बाबा मंदिर में तीन सौ रुपये में मिलेगा शीघ्रदर्शनम कूपन

संवाददाता, देवघर : सावन व भादो मेला समाप्त होने के बाद रविवार से बाबा मंदिर में शीघ्रदर्शनम कूपन आम दिनों की तरह तीन सौ रुपये में भक्तों को मिलने लगेगी. मेले के दौरान दो माह तक यह कूपन भक्तों को छह सौ रुपये में उपलब्ध करायी जा रही थी. जानकारी हो कि श्रावणी मेले के ठीक पहले ही बाबा मंदिर प्रशासक तथा पंडा धर्मरक्षिणी सभा के द्वारा लिये गये निर्णय में कूपन की दर को बढ़ाने का निर्णय लिया गया था. खास दिनों में कूपन को पांच सौ से बढ़कार छह सौ रुपये व अन्य दिनों में ढाई सौ की जगह तीन सौ रुपये करने की सहमति बनी थी. निर्णय के अनुसार, सावन, भादो व अढ़इया मेला में छह सौ रुपये प्रति कूपन भक्तों को उपलब्ध कराया गया. इसके अलावा महाशिवरात्रि, एक जनवरी तथा बसंत पंचमी में भी छह सौ रुपये में कूपन उपलब्ध कराये जायेंगे, बाकी दिनों में कूपन की तीन सौ रुपये रहेगी.अढ़इया मेला संपन्न होते ही बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीएम सागरी बराल ने रविवार से कूपन की दर तीन सौ रुपये करने का आदेश जारी कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel