[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर अनुकंपा से जुड़े मामलों को लंबित नहीं रखें, त्वरित निष्पादन करें : डीसी

अनुकंपा से जुड़े मामलों को लंबित नहीं रखें, त्वरित निष्पादन करें : डीसी

0
अनुकंपा से जुड़े मामलों को लंबित नहीं रखें, त्वरित निष्पादन करें : डीसी

प्रमुख संवाददाता, देवघर : अनुकंपा से जुड़े मामलों को किसी भी हाल में लंबित नहीं रखें. अनुकंपा से संबंधित आवेदनों पर किसी प्रकार की आपत्ति है या नहीं, इसकी भी जांच करा लें. जो सही आवेदन और मामले हैं, सभी का त्वरित निष्पादन करें. उक्त निर्देश डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शुक्रवार को समाहरणालय में जिला स्थापना और अनुकंपा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि सामान्य अनुकंपा के 11 तृतीय वर्गीय, नौ चौकीदार एवं एक चतुर्थ वर्गीय आवेदन में पायी गयी त्रुटियों का तुरंत निराकरण करें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. किसी भी आपत्तिजनक मामले पर पूर्ण जांच के बाद ही निष्पादन करें. विशेष रूप से, अन्य राज्यों से प्राप्त अनुकंपा प्रमाणपत्रों की सत्यता की भी सख्त जांच करायें ताकि भविष्य में प्रमाणिकता को लेकर किसी प्रकार का सवाल नहीं उठे. डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अनुकंपा से जुड़ी कार्यवाही में तेजी लायें और सुनिश्चित करें कि सभी आवेदन समयबद्ध तरीके से पूर्ण होकर लाभार्थियों तक पहुंचें. बैठक में एसी देवघर हीरा कुमार, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीइओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे. हाइलाइट्स जिला स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक में आवेदनों पर चर्चा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel