[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : जसीडीह स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर लगा कोच डिस्प्ले खराब, यात्रियों को हो रही परेशानी

Deoghar news : जसीडीह स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर लगा कोच डिस्प्ले खराब, यात्रियों को हो रही परेशानी

0
Deoghar news : जसीडीह स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर लगा कोच डिस्प्ले खराब, यात्रियों को हो रही परेशानी

संवाददाता, देवघर. जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगा कोच डिस्प्ले बोर्ड दो दिनों से खराब पड़ा हुआ है. इस कारण यात्रियों को ट्रेन के कोच की सही स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है. इस कारण प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने पर यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर लगे करीब आठ डिस्प्ले खराब पड़े हैं. इससे ट्रेन के कोच का डिस्प्ले नहीं हो रहा है. यात्रियों का कहना है कि जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंचती है, तो कोच की जानकारी न मिलने से वे गलत स्थान पर खड़े रह जाते हैं. कई बार बुजुर्ग यात्री, महिलाएं और बच्चे ट्रेन रुकने के बाद कोच की तलाश में भागते हुए देखे जाते हैं, जिससे गिरने या चोट लगने का खतरा बना रहता है. यात्रियों ने बताया कि पहले डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेन के कोच की पोजिशन की सटीक जानकारी मिल जाती थी, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होती थी. वहीं कुछ यात्रियों ने कहा कि स्टेशन पर ट्रेन के कोच की घोषणा भी कभी- कभी नहीं होती है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है, हालांकि कुछ यात्री मोबाइल एप देखकर और कुछ यात्री पूछताछ काउंटर से कोच की जानकारी लेकर प्लेटफॉर्म पर खड़े रहते हैं. रेलवे से मिली जानकारी अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण डिस्प्ले बोर्ड बंद है, इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel