[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : सीएसपी से नकद लेकर राशि किया ट्रांसफर, संचालक का खाता हुआ होल्ड

Deoghar news : सीएसपी से नकद लेकर राशि किया ट्रांसफर, संचालक का खाता हुआ होल्ड

0
Deoghar news : सीएसपी से नकद लेकर राशि किया ट्रांसफर, संचालक का खाता हुआ होल्ड

वरीय संवाददाता, देवघर. सारवां थाना क्षेत्र में झांसा देकर सीएसपी संचालक से नकद राशि ठगने का मामला सामने आया है, जहां परिचित युवकों ने इलाज के नाम पर ऑनलाइन ट्रांसफर दिखाकर 15 हजार रुपये नगद ले लिये और बाद में खाता होल्ड हो गया. पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. मोहडार गांव निवासी नागेश्वर झा ने अपने आवेदन में जिक्र किया है कि 12 नवंबर 2025 की शाम करीब चार बजे वह अपने भाई की दुकान पर मौजूद था. इसी दौरान तीन परिचित युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक ने बताया कि उसकी नानी की तबीयत अचानक खराब हो गयी है और इलाज के लिए तुरंत पैसों की जरूरत है. उसने कहा कि वह अपने पिता के खाते से 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर देगा, बदले में नकद दे दिया जाये, साथ आये अन्य युवकों ने भी बात का समर्थन किया, जिससे विश्वास कर पीड़ित ने सहमति दे दी. युवक ने दो ट्रांजैक्शन के माध्यम से 15,000 रुपये और 150 रुपये खाते में भेजे. इसके बाद पीड़ित ने 15 हजार रुपये नकद दे दिये. कुछ समय बाद पता चला कि संबंधित खाता होल्ड कर दिया गया है. पीड़ित ने आवेदन में उल्लेख किया है कि पूरी घटना के दौरान एक स्थानीय युवक भी मौजूद था, जिसने ट्रांजैक्शन किया था. पीड़ित ने कहा कि वह निर्दोष है और उसे झूठी कहानी बनाकर विश्वास में लेकर ठगी की गयी. उन्होंने साइबर थाना से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसके खाते से होल्ड हटाने की मांग की है. *इलाज के बहाने 15 हजार रुपये लेकर फरार हुए युवक *पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत देकर खाता अनहोल्ड करने की मांग की

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel