[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर अनाबद्ध निधि से स्वीकृत 4.24 करोड़ की 24 योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

अनाबद्ध निधि से स्वीकृत 4.24 करोड़ की 24 योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

0
अनाबद्ध निधि से स्वीकृत 4.24 करोड़ की 24 योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन के पथलचपटी स्थित आवासीय कार्यालय में समारोह आयोजित कर जिला परिषद के तहत अनाबद्ध निधि से स्वीकृत योजनाओं की आधारशिला रखी गयी. इस दौरान मंत्री ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में 4.24 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली योजनाओं छठ घाट, गार्डवाल, पीसीसी पथ एवं नाला निर्माण जैसी 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इस अवसर पर मंत्री हसन ने कहा कि आज इन 24 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है और आगे भी क्षेत्र में विकास की गति जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में बहुत जल्द 100 से अधिक योजनाओं के शिलान्यास किया जायेगा. उन्होंने सड़क निर्माण के तुरंत बाद मिट्टी व मोरम भराई का कार्य सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. मौके पर झामुमो नगर अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, अमित चंद्रवंशी, नागेश्वर यादव, सपन मिश्रा, प्रकाश दास, ताजुद्दीन, कलाम, रवि रवानी, अवध भैया समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel