[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : कार सजावट स्टोर की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, 14 पुड़िया संग आरोपी गिरफ्तार

Deoghar news : कार सजावट स्टोर की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, 14 पुड़िया संग आरोपी गिरफ्तार

0
Deoghar news : कार सजावट स्टोर की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, 14 पुड़िया संग आरोपी गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर. रिखिया थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित कार सजावट स्टोर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का खुलासा करते हुए पुलिस ने 14 पुड़िया मादक पदार्थ के साथ अर्जुन महथा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अर्जुन समेत चार नामजद आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इधर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कराने के बाद जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है.

जानकारी के अनुसार, मुख्यालय डीएसपी वेंकटेश कुमार की मौजूदगी में रिखिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर शाम करीब छह बजे बाइपास-सर्कुलर रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के पास नावाडीह में कार सजावट स्टोर में छापेमारी की. पुलिस को देखते ही दुकान से एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे जवानों के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुन महथा व पुनसिया नवाडीह का निवासी बताया. इस संबंध में एसआई अजय कुमार सिंह के बयान पर रिखिया थाना कांड संख्या 42/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ को मौके पर ही विधिवत सील किया. वहीं मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

आरोपी ने ब्राउन शुगर के धंधे में शामिल अन्य लोगों के नाम बताये

तलाशी की प्रक्रिया एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत राजपत्रित पदाधिकारी की उपस्थिति में की गयी. तलाशी के दौरान अर्जुन के पास से माचिस के डिब्बे में रखी 14 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका कुल वजन कागज सहित 2.09 ग्राम पाया गया. इसके अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया गया. पुलिस पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि वह रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा बैद्यनाथपुर निवासी सौरभ सिंह, राघव सिंह व नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मुहल्ला निवासी बाजो यादव उर्फ बजरंगी यादव से ब्राउन शुगर खरीदता था और उसे आसपास के युवकों को बेचकर मुनाफा कमाता था. इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने तीनों को भी मामले में नामजद आरोपित बनाया है.

हाइलाइटर

॰रिखिया थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित कार सजावट स्टोर में पुलिस की छापेमारी॰अर्जुन व तीन अन्य आरोपितों के खिलाफ एसआइ अजय कुमार सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

॰एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, गिरफ्तार नामजद आरोपित को कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel