[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : रेलवे ट्रैक से अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद, पहचान नहीं

Deoghar News : रेलवे ट्रैक से अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद, पहचान नहीं

0
Deoghar News : रेलवे ट्रैक से अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद, पहचान नहीं

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच मथुरापुर हॉल्ट के समीप डोमनाटांड़ गांव के पास रेलवे ट्रैक से पुलिस ने बुधवार की रात को एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया. शव की पहचान नहीं हो सकी है. रेलवे ट्रैक पर युवक का शव सिर से धड़ कटा हुआ मिला. घटना की सूचना पाकर जसीडीह थाना व मधुपुर आरपीएफ के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की. इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात को स्टेशन के अधिकारी द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि मथुरापुर हॉल्ट के पास पोल संख्या 306/10-12 के बीच डाउन लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही एएसआइ लक्ष्मण तुरी, आरपीएफ एएसआइ दयानंद प्रसाद सिन्हा जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. मृतक के पास से उसकी पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात व समान नहीं मिले हैं. वहीं आसपास के कई गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की. पुलिस ने आशंका जतायी है कि वह संभवत: रेलवे ट्रैक पार कर रहा होगा या ट्रेन में सवार होकर यात्रा कर रहा होगा तथा ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा. मृतक का शरीर अर्धनग्न अवस्था में था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel