[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : रेलवे ट्रैक से बरामद अज्ञात शव का हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Deoghar news : रेलवे ट्रैक से बरामद अज्ञात शव का हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा

0
Deoghar news : रेलवे ट्रैक से बरामद अज्ञात शव का हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरासनी ब्रीज के पास रविवार को रेलवे ट्रैक से बरामद अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान कर ली गयी है. शव बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव निवासी सुदामा पासवान (45 वर्ष ) के रूप में की गयी है. शव की पहचान मृतक के पुत्र अशोक पासवान ने अपने पिता के रूप में की है. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह को उक्त स्थान के पोल संख्या 325/32-34 के बीच रेलवे लाइन पर किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गयी थी. घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना व आरपीएफ के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. परिजन ने बताया कि सुदामा पासवान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी. रविवार की अहले सुबह को सुदामा पासवान बिना बताये घर से बाहर निकला था, जो काफी देर तक घर वापस नही लौटा, तो परिवार के सदस्यों के साथ आसपास के इलाके में खोजबीन की. लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल सकी. इसी क्रम में सोमवार की सुबह को जानकारी मिली कि सरासनी ब्रीज के पास रेलवे ट्रैक से पुलिस ने एक शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel