एसआइआर की पूर्व तैयारी को लेकर की मंत्रणा

बीएलओ को मिला चार कैटगरी में मतदाताओं को चिह्नित करने का निर्देश

By LILANAND JHA | September 23, 2025 6:56 PM

सारवां. चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की पूर्व तैयारी को लेकर ब्लॉक में बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में बूथ लेवल पदाधिकारियों और सुपरवाइजरों की एक बैठक हुई. इस अवसर पर मतदाता को चिह्नित कर मिलान करने के साथ डाटा तैयार करने को कहा गया. कहा कि चार कैटेगरी में मतदाताओं को चिह्नित करें. साथ ही मतदाता सूची के मिलान, रजिस्टर संधारण के लिए जानकारी दी गयी. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रशिक्षक आशीष दुबे, सुनील कुमार झा, बसंत ठाकुर, सुशील मरांडी के साथ प्रखंड क्षेत्र के 85 मतदान केंद्रों के बूथ लेवल पदाधिकारी और सुपरवाइजर ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है