[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर ऋण माफी सूची प्रखंड को उपलब्ध करायें: बीडीओ

ऋण माफी सूची प्रखंड को उपलब्ध करायें: बीडीओ

0
ऋण माफी सूची प्रखंड को उपलब्ध करायें: बीडीओ

सारठ. ब्लॉक में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठक हुई, जिसमें बीडीओ चंदन कुमार सिंह एवं एलडीएम आनंद मोहन उपस्थित रहे. दोनों अधिकारियों ने आम नागरिकों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस दौरान बीडीओ ने केसीसी ऋण सहित अन्य बैंकिंग मामलों की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि प्रखंड द्वारा अब तक केसीसी ऋण के लिए 190 आवेदन विभिन्न बैंकों में जमा किए गए हैं, जिनमें सर्वाधिक आवेदन एसबीआई सारठ शाखा में जमा हैं. हालांकि, अब तक कितने किसानों को ऋण मिला है, इसका आंकड़ा तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका. इस पर बीडीओ ने बीएओ को बैंकों से समन्वय कर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं, जेएसएलपीएस के बीपीएम ने बताया कि 36 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं का ऋण लंबित है. इस पर संबंधित बैंकों ने कागजात की जांच करने की बात कही. साथ ही यह भी जानकारी सामने आई कि कुछ समूहों की महिलाओं द्वारा पूर्व में लिया गया केसीसी ऋण वापस नहीं करने के कारण नये ऋण में बाधा आ रही है. बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा ने बैंकों से सीएसआर मद के तहत क्षेत्र में दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने, स्कूलों में पंखे एवं पेयजल की व्यवस्था कराने समेत अन्य जनकल्याणकारी कार्य करने की मांग की. इस पर बैंक प्रतिनिधियों ने वरीय अधिकारियों से इस संबंध में विचार-विमर्श करने की बात कही. इसके अलावा, सरकार द्वारा किए गए केसीसी ऋण माफी की सूची को सार्वजनिक करने तथा प्रखंड को उपलब्ध कराने की मांग उठायी गयी. साथ ही जिन किसानों को अब तक ऋण माफी का लाभ नहीं मिला है, उसके स्पष्ट कारण बताने की भी आवश्यकता जताई गयी. मौके पर बीपीआरओ श्रीकांत मंडल, बीपीएम विधु शेखर झा, प्रभारी बीएओ शशांक शेखर, समन्वयक मोहन महरा, सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक कौशल कुमार, एसबीआई समेत अन्य बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं कर्मी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सारठ प्रखंड सभागार में हुई बीएलबीसी की बैठक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel