[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद बाबा मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद बाबा मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

0
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद बाबा मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
बाबा मंदिर में केंद्रीय मंत्री और सांसद

देवघर से अमरनाथ पोद्दार की रिपोर्ट

Deogarh News: पश्चिम बंगाल भाजपा के चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मंगलवार को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे और अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम के साथ देवघर पहुंचे. देवघर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री ने मधुपुर स्थित कपिल मठ में स्वामी भास्कर की समाधि स्थल पर दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने सत्संग आश्रम पहुंचकर आचार्य श्री श्री आचार्यदेव बबई दा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत भी हुई. 

बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना 

अपने देवघर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की और पश्चिम बंगाल की जनता की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान भी भूपेंद्र यादव देवघर आकर पूजा अर्चना की थी और सत्संग आश्रम में आशीर्वाद लिए थे. 

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा? 

केंद्रीय मंत्री ने कहा- पश्चिम बंगाल की जनता ने पिछले 15 वर्षों में ममता सरकार की अराजकता और टीएमसी के गुंडाराज से तंग आकर इस बार खुलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है. यह जनादेश परिवर्तन, विकास और सुशासन के पक्ष में है. भाजपा की जीत केवल राजनीतिक नहीं बल्कि जनता की आकांक्षाओं की जीत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व, उनकी जनकल्याणकारी नीतियों सहित देश के प्रति समर्पण ने पश्चिम बंगाल की जनता का विश्वास जीत लिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों, उनकी कार्यशैली और देश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना को जाता है. साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री की रणनीति और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत ने इस जीत को सुनिश्चित किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की नई सरकार भयमुक्त, पारदर्शी और विकासोन्मुख वातावरण स्थापित करेगी. आने वाले समय में महिलाएं सुरक्षित माहौल में जीवन जी सकेंगी और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे. 

सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने क्या कहा? 

सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले एक महीने के चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें जनता के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला. उन्होंने कहा कि लोगों की आंखों में जो आंसू पहले तकलीफ के थे, वे अब उम्मीद और खुशी में बदल गए हैं. महिला, युवा, छात्राएं और बुजुर्ग सभी ने भाजपा को न्याय और विकास के विकल्प के रूप में देखा है. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की नई सरकार पश्चिम बंगाल में इतिहास रचेगी और राज्य को नई दिशा देगी. साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत होगी.

इसे भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य सचिव और सरायकेला एसपी से मांगा जवाब

इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

Previous article ज्येष्ठ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब है? जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि 
Next article छपरा में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel