[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर खराब चापानलों की मरम्मत कर जल्द चालू करें : बीडीओ

खराब चापानलों की मरम्मत कर जल्द चालू करें : बीडीओ

0
खराब चापानलों की मरम्मत कर जल्द चालू करें : बीडीओ

मधुपुर. कुछ हेडलाइन दे प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को बीडीओ अजय कुमार दास ने जल एवं स्वच्छता समिति को लेकर मुखिया व स्वच्छता समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में खराब पड़े चापानलों को दुरुस्त कर चालू किया जाये. उन्होंने कहा कि बंद पड़ी जलमीनार को सुधार कर अविलंब चालू करें. कहा कि इस भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े इसको ध्यान में रखते हुए स्वच्छता समिति के द्वारा पहल कर पानी की समस्या को दूर की जाये. उन्होंने मुखिया व पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि पंचायत क्षेत्र में जो भी चापानल खराब है या मरम्मति के अभाव में बंद पड़े हैं. उनकी सूची अविलंब कार्यालय में जमा करें, जिससे समय रहते वैसे चापानलों की मरम्मति कार्य पूरा किया जा सके. साथ ही उन्होंने 15वें वित्त आयोग व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा लगाये गये सोलर जल मीनार की स्थिति के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि वैसे जलमीनार जो अभी बंद पड़ा हुआ है. इसके संबंध में भी जानकारी ली. बीडीओ ने मुखिया व पंचायत सचिवों से कहा कि वैसे जलमीनार की सूची उपलब्ध करायें, जिन्हें दुरुस्त किया जा सके. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के सहायक अशुतोष कुमार, एमआइएल जिला समन्वयक रीना टोप्पो, कनीय अभियंता चंदन कुमार, अमरेंद्र कुमार, राशीद अंसारी, मुखिया बसीरउद्धीन अंसारी, मुकेश कुमार दास, पंचायत सचिव नुनुराम दास, नियाज खान, जया कुमारी, सोयब अंसारी, आलमगीर आलम, मोहीलाल मुर्मू, राजेश्वर दास, रवि शंकर साव, प्रदीप कुमार दास, नीतू कुमारी, नीलम कुमारी, कमल किशोर दास, विनोद कुमार, विशाल कुमार शरण आदि मौजूद थे. — बीडीओ ने पेयजल समस्या को लेकर की बैठक भीषण गर्मी में पेयजल संकट दूर करने को बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel