छम छम नाचे…भजन पर झूमे श्रोता

करौं : बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न

By BALRAM | March 28, 2026 8:33 PM

करौं. प्रखंड क्षेत्र से सटे लगवां गांव में बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान हवन पूजन के साथ शुक्रवार को संपन्न हुआ. प्राम प्रतिष्ठा में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ कराया. हवन पूजन में दर्जनों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. इस अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया. भजन संध्या में गायक जोली छाबड़ा कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से किया. उन्होंने गजानन आ जाओ तुम्हें पुकारे आ जाओ…, छम छम नाचे वीर हनुमाना, कहते है इन्हें राम का दीवाना…, मैया पाव पैंजानिया…., निमियाके डार मैया झुलेली झुलनवा आदि एक से बढ़कर एक भजन गाकर लोगों मन मोह लिया. इस अवसर पर रान्हा, सिरियां, करौं, कमलकर, गौरीपुर, तारापुर, गोविंदपुर, डिंडाकोली, दुबारा, डूमरतर समेत दर्जनों गांव के लोगों ने आनंद उठाया.