[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में 12 बजे से पहले रुद्राभिषेक पर रोक, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में 12 बजे से पहले रुद्राभिषेक पर रोक, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

0
बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में 12 बजे से पहले रुद्राभिषेक पर रोक, नियम तोड़ने पर कार्रवाई
बाबा बैद्यनाथ मंदिर

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट 

Deoghar News: झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. मंदिर प्रभारी सह एसडीओ रवि कुमार ने गर्भगृह में दोपहर 12 बजे से पहले रुद्राभिषेक पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है, जिससे श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा जलार्पण की सुविधा मिल सके. 

गर्भगृह में 12 बजे से पहले रुद्राभिषेक पर प्रतिबंध

मंदिर प्रभारी सह एसडीओ रवि कुमार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब गर्भगृह के अंदर दोपहर 12 बजे से पहले रुद्राभिषेक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. आदेश का पालन न करने वाले संबंधित तीर्थ पुरोहितों पर कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने यह फैसला श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया है. 

मंझलाखंड में संकल्प कराने पर भी लगी रोक

प्रशासन ने मंझलाखंड में संकल्प और अन्य अनुष्ठानों पर भी रोक लगा दी है. बताया गया है कि यहां अनुष्ठानों के कारण भीड़ अनियंत्रित हो रही थी, जिससे कई बार अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती थी. सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता बताई गई है. 

दंडाधिकारी और थाना प्रभारी को सख्त निर्देश

एसडीओ के निर्देश पर कंट्रोल रूम में तैनात दंडाधिकारी और थाना प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है कि नियमों न मानने वाले तीर्थ पुरोहितों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें. प्रशासन ने इसे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है. 

पंडा धर्मरक्षिणी सभा का विरोध, आज एकदिवसीय धरना

पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल कुमार झा ने मंदिर व्यवस्था को लेकर गुरुवार को एकदिवसीय धरना का आह्वान किया है. यह धरना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भीतरीखंड कार्यालय के पास राधा-कृष्ण मंदिर के पास आयोजित होगा. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस धरने का एसडीओ के आदेश से कोई संबंध नहीं है. 

एसडीओ ने कहा

पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से गुरुवार को धरना देने के संबंध में मंदिर प्रभारी सह एसडीएम रवि कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमें सभा द्वारा धरना देने से संबंधित कोई जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा

यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel