[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : वीएसए इलेवन व एमसीए बाउंसर टीम विजयी, सेमीफाइनल में पहुंची

Deoghar News : वीएसए इलेवन व एमसीए बाउंसर टीम विजयी, सेमीफाइनल में पहुंची

0
Deoghar News : वीएसए इलेवन व एमसीए बाउंसर टीम विजयी, सेमीफाइनल में पहुंची

वरीय संवाददाता, देवघर : देवघर जिला बी-डिवीजन क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले मंगलवार को चटर्जी मैदान में खेले गये, जिनमें वीएसए-इलेवन और एमसीए बाउंसर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में अपना टिकट पक्का किया. पहले क्वार्टर फाइनल में वीएसए-इलेवन का मुकाबला काउंटी क्रिकेट क्लब से हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीएसए-इलेवन की टीम 16.3 ओवर में 117 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से अंकित ने 32 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि दीपक कुमार ने 15 रन जोड़े. काउंटी सीसी के विकास यादव ने तीन विकेट तथा श्याम मंडल व देवकोल ने दो-दो विकेट चटकाये. जवाब में काउंटी सीसी की टीम लक्ष्य से नौ रनों से पीछे रह गयी और 19.3 ओवर में 108 रनों पर ऑल आउट हो गयी. काउंटी की ओर से देवकोल (31) और प्रेम (19) ही कुछ संघर्ष कर सके. वीएसए-इलेवन की ओर से करण व आनंद ने तीन-तीन, अभिराज ने दो विकेट झटके. दूसरे क्वार्टर फाइनल में एमसीए बाउंसर की टीम का सामना बीसीए से हुआ. टॉस जीतकर एमसीए बाउंसर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बीसीए ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बनाये, जिसमें भानू ने 37, फिरोज ने 30, राजेश ने 27 और मिराज ने 16 रन का योगदान दिया. एमसीए की ओर से फरहान ने तीन विकेट झटके, जबकि सब्बार व आदर्श ने दो-दो सफलताएं अर्जित की. 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीए बाउंसर ने 16.3 ओवर में चार विकेट पर 143 रन बनाये. टीम के शोभित ने शानदार 55 रन, मुबाशिर ने 30, आदर्श ने 19 और नंदकिशोर ने 13 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलायी. बीसीए की ओर से इमरोज़ ने तीन विकेट झटके. मैच में अंपायर की भूमिका सत्य जगत व कुशल शेख रहे, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी तरुण कुमार राय ने निभायी. हाइलाइट्स देवघर बी-डिवीजन क्रिकेट लीग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel