[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर पैसा कमाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता : एसडीपीओ

पैसा कमाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता : एसडीपीओ

0
पैसा कमाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता : एसडीपीओ

मधुपुर. प्रखंड के लखनऊवा गांव में रविवार को मधुपुर थाना के तत्वावधान में साइबर अपराध पर रोकथाम संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि लोग साइबर अपराध से दूर रहे. यह एक संगीन अपराध है. उन्होंने कहा कि युवा मेहनत कर आगे बढ़े. मधुपुर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज ने कहा कि पैसा कमाने का शॉटकट जरिया आपके बच्चे के भविष्य को बर्बाद कर सकता है. उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के माध्यम से कमाया गया पैसा व संपत्ति भी जब्त कर लिया जायेगा. साथ ही साइबर अपराध में संलिप्त को सजा भी काटनी पड़ेगी. उन्होंने साइबर ठगी से संबंधित विभिन्न धारा व सजा की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे लोग अपने बच्चों को सही दिशा में शिक्षा दें. मेहनत व पढ़ाई के लिए प्रेरित करें. मौके पर पाथरोल थाना प्रभारी ने भी ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा नशा उन्मूलन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी. हेल्पलाइन नंबरों तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया. मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. हाइलार्ट्स : साइबर अपराध पर रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel