ऑटो पलटा, चालक घायल
जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की सुबह को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
August 8, 2024 9:07 PM
प्रतिनिधि,जसीडीह :
जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की सुबह को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में ऑटो चालक थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी उदय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, सुबह में ऑटो चालक मानिकपुर की ओर से अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थान पर ऑटो चालक अनियंत्रित हो कर पलट गया और चालक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. इसकी सूचना पर एएसआइ मुकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच और जांच की. घटना में ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:51 PM
July 6, 2026 6:00 AM
July 5, 2026 5:55 PM
July 5, 2026 12:29 PM
July 5, 2026 12:04 PM
July 4, 2026 8:38 PM
July 4, 2026 12:11 PM
July 3, 2026 10:14 PM
July 3, 2026 8:16 PM
July 3, 2026 5:17 PM
