[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : मानव तस्करी संगठित अपराध, इसे रोकने में समाज की भागीदारी जरूरी : विजया रहाटकर

Deoghar News : मानव तस्करी संगठित अपराध, इसे रोकने में समाज की भागीदारी जरूरी : विजया रहाटकर

0
Deoghar News : मानव तस्करी संगठित अपराध, इसे रोकने में समाज की भागीदारी जरूरी : विजया रहाटकर

प्रमुख संवाददाता, देवघर : मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सूचना भवन के सभागार में शुक्रवार को मानव तस्करी विरोधी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रहाटकर ने कहा कि मानव तस्करी एक गंभीर और संगठित अपराध है, जिसमें लोगों को बहला-फुसलाकर या जबरन मजदूरी, देह व्यापार तथा अन्य अवैध गतिविधियों में धकेल दिया जाता है. इस अपराध को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग की जागरूकता और सहयोग बेहद आवश्यक है. उन्होंने अधिकारियों और आम लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी मानव तस्करी से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखायी दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. साथ ही बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहने का भी संदेश दिया. डीसी ने कहा कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज को सजग रहना होगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बच्चों, महिलाओं और मानव तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है और लोगों में जिम्मेदारी का एहसास बढ़ रहा है. कार्यशाला के दौरान रेलवे अधिकारियों ने मानव तस्करी की पहचान के संकेतों के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बच्चों या महिलाओं को संदिग्ध परिस्थिति में ले जाता दिखे, कोई बच्चा घबराया हुआ लगे या कोई व्यक्ति गलत जानकारी देता प्रतीत हो, तो तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या पुलिस को सूचना देनी चाहिए. कार्यक्रम में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी सौरभ, डीडीसी पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, एसडीओ रवि कुमार, उपनगर आयुक्त सागरी बराल, डीटीओ शैलेश कुमार प्रियदर्शी, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, डीएसओ संतोष कुमार, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कुमारी रंजना, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सरिता भारती, रेलवे सुरक्षा बल की सहायक कमांडेंट पूनम रानी, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक जसीडीह देवनारायण, रेलवे सुरक्षा बल अवर निरीक्षक जसीडीह संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. हाइलाइट्स सूचना भवन में मानव तस्करी विरोधी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा : संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को दें सूचना

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel